Ghazipur News: मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सूर्योदय जन कल्याण संगठन ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्वांचल विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि बाजारों में मिलावटी पनीर, सिंथेटिक खोया, तेल, मसाले और रंगयुक्त मिठाइयां बेची जा रही हैं। उन्होंने मिठाई के साथ डिब्बे का वजन करने और मिठाइयों पर कथित नकली चांदी वर्क लगाए जाने की शिकायत भी की। संगठन संयोजक सतीश राय ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराने, बाजारों में छापेमारी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। विजय नारायण तिवारी ने चीनी पाउडर से रसगुल्ला बनाने का मुद्दा भी उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.