गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सहायक आयुक्त खाद्य रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि 13 और 14 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिठाईयों और नमकीन के विक्रेता तत्काल गरम ही पैक नहीं करें। जिससे हानिकारण जीवाणु की वृद्धि की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे फुड प्वाइजनिंग जैसी घटना घटित हो सकती है। खाद्य पदार्थ को प्रिन्टेड पेपर अखबारी कागज में रख कर नहीं बेचा जाये। हाईजीन एवं सेनीटेशन का विशेष ध्यान दिया जाये। कच्चे माल के आवक सम्बन्धी विवरण निरीक्षण के समय अवश्य प्रस्तुत किया जाये। बूंदी, लड्डू, जलेबी, बूंदी, समोसा, पकौड़ा सहित अन्य खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...