गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में घर से लापता चार वर्षीय सिद्धार्थ का गुरुवार को क्षत विक्षत हालत में शव मिलने के बाद देर शाम पोस्टमार्टम किया गया। कई घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद भी मासूम की मौत का कारण पता नहीं चल सका। ऐसे में बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान मासूम के दोनों पैर, आंख, कान, अंगूठा, सिर से चमड़ी और बाल तक गायब मिला। वहीं पुलिस ने दादी कबूतरी देवी को पूछताछ के बाद उसके गांव छोड़ दिया। बता दें कि गोड़ी खास निवासी जामवंत कुशवाहा का इकलौता संतान चार वर्षीय सिद्धार्थ छह जुलाई को सुबह 10 बजे घर से खेलने निकला और रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। भांवरकोल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच गुरुवार की सुबह सिद्धार्थ का शव घर से म...