Ghazipur News: मासूम अली असगर का उठा झूला, जियारत को उमड़े अकीदतमंद
गाजीपुर, जुलाई 7 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीदाने कर्बला और असगरे मासूम के दसवें पर सोमवार की देर रात ताबूत और झूला निकाला गया। इसमें ताबूत की जियारत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। जंगीपुर इमामबाड़ा की फिजा गमगीन थी। ताबूत की जियारत कर अजादार अश्कबार हो उठे। रात नौ बजे इमामबाड़ा खुर्द से सोजख्वानी व पेशख्वानी के बाद जुलूस व मजलिस शुरू हुआ। मजलिस के बाद मिर्जा जाफर साहब लखनवी ने इमाम हुसैन साहब के बेटे जनाबे अली असगर अलै इस्लाम का तारूफ कराना शुरू किया तो अजादारो के आंखों से आंसू छलक पड़े। जब इमाम हुसैन के जिगर के टुकड़े छह माह के अली असगर के झूले का ताबूत जंगे शहीदा से बाहर आया तो क्या मर्द क्या ख्वातीन सब फफक कर रो पड़े।बाहर से आई अंजुमन हुसैनीया जफराबाद जलालपुर, अंजुमन कमरून ईमानपूरा मारूफ मऊ, अंजुमन हुसैनीया बनारस, अंजुमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.