Ghazipur News: मारपीट के मामले में तीन वांछित आरोपित गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर। भुड़कुड़ा पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई चार अक्टूबर को उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव और उनकी टीम ने की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शनि उर्फ संदीप यादव (25), कुलदीप यादव (22) और मंजेश यादव उर्फ मन्ने (19), सभी निवासी जॉही (छावनी का पुरा), थाना भुड़कुड़ा के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना भुड़कुड़ा में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को थाना परिसर से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.