गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में खजूरी-धनारी माइनर की सफाई न होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माइनर में जगह-जगह घास-फूस, झाड़ियां और जलकुंभी उग आने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। इससे अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है और खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि माइनर में जमा गंदगी के कारण पानी का रास्ता संकरा हो गया है। कई स्थानों पर जलकुंभी और घास-फूस इतनी अधिक है कि पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग से माइनर की पूरी लंबाई में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नहर में पानी छोड़े जाने के बाद सफाई अभियान तेज सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि माइनर की सफाई पहले भी कराई गई थ...