गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक पूजन-अर्चन के बाद जिलेभर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। जिले के 474 पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को 115 निर्धारित स्थानों पर विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों और गाजे-बाजे के साथ माता रानी को विदाई दी। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रजागंज के समीप नगर पालिका की ओर से बनाए गए कृत्रिम तालाब में किया गया। विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य और श्रद्धालु प्रतिमाओं को वाहनों पर सजाकर विसर्जन स्थल तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदाई,...