Ghazipur News: मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
गाजीपुर, नवम्बर 23 -- Ghazipur News: करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रभारी बीडीओ और एडीओ आईएसबी त्रिवेणी उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपते हुए रोजगार सेवकों ने चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं होने पर विशेष रोजगार सृजन सप्ताह कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा, तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत गिरि, सुनील कुमार, राधेश्याम सिंह यादव, गीता देवी, माधुरी देवी, विनीत दुबे, रामनवल सिंह, रामबदन यादव, अरुणिमा सिंह, रामशीष यादव, अशोक कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.