Ghazipur News: महिला से मारपीट में तीन पर मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। क्षेत्र के खेताबपुर गांव निवासी सीमा देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कासिमाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार गांव निवासी सतीश, सन्नी तथा दरोगा पुत्र ब्रह्मदेव ने चोरी की मोटरसाइकिल को उनके घर के बगल स्थित खेत में फेंक दिया था। आरोप है कि खेत में मोटरसाइकिल रखे जाने का विरोध करने पर आरोपितों ने एकराय होकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि सतीश ने लोहे के धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे सिर में चोट लग गई। पुलिस सतीश, सन्नी ,दरोगा, ज्ञानी तथा रामकेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.