गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महना कला निवासी सरोज यादव पत्नी भरत सिंह यादव ने तहरीर में बताया कि वह अपने मायके फुल्ली आई हुई थीं। शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर फुल्ली निवासी विनय यादव और विश्वास यादव उर्फ संजय पुत्र घरभरन यादव उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके भतीजों गोविंद और प्रतीक यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जमीन विवाद में महिला समेत तीन पर हमला, दो पर केस दर्ज शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं सरोज यादव को भी ईंट मारकर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिलदारनगर योगेंद्र सि...