गाजीपुर, जुलाई 17 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में नहर पर कपड़े धोने और बच्चों के नहाने के दौरान हुए विवाद ने मारपीट हो गई। महिला ने पड़ोसी दंपती पर लोहे की छड़ से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए दिलदारनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुल्ली गांव निवासी आरती पत्नी अफजाल के अनुसार 16 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे वह नहर पर कपड़े धोने गई थीं। उनके साथ उनका छोटा बेटा और पट्टीदार का 12 वर्षीय पुत्र विश्वमित्र नहर में स्नान कर रहे थे। आरती का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को स्नान कर बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसी दौरान उन्होंने बेटे को डांटते हुए गाली दी, जिसे विश्वमित्र ने अपने लिए समझ लिया। आरोप है कि विश्वमित्र ने घर जाकर घटना की जानका...