Ghazipur News: महिला खिलाड़ियों को राजकुमार पाल ने सिखाए हॉकी के गुर
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, करमपुर में रविवार को महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए खास दिन रहा। ओलंपियन राजकुमार पाल ने स्टेडियम पहुंचकर हॉकी नर्सरी की 45 महिला खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाईं और बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी टिप्स दिए। ओलंपियन से सीधे प्रशिक्षण पाकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजकुमार पाल ने खिलाड़ियों को पासिंग, ड्रिब्लिंग, गेंद पर नियंत्रण, पोजिशनिंग और गोल करने की तकनीक समझाई। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया और उनकी कमियों को परखते हुए उनमें सुधार के तरीके बताए। महिला खिलाड़ी सुबह-शाम नियमित अभ्यास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रही हैं। यह भी पढ़ें- करमपुर ए ने जीता खिताब, गाजीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.