गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: मरदह। मरदह थाना के गहिली बसारिकपुर गांव निवासी वंदना सिह के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने नवीन सिह ,अंश प्रताप सिंह निवासी गहिली बसारिकपुर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। वंदना सिह ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जमीन के बंटवारे सम्बन्धी विवाद को लेकर विपक्षीगण ने लात घुसो एवं डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...