Ghazipur News: महिला किसानों को कृषि योजनाओं की दी जानकारी
गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को महिला किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को कृषि क्षेत्र में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कृषि अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का विषय 'विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका' रहा। इस दौरान कृषि निवेश केंद्र जमानियां में पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने लगभग 60 किसानों को चना और सरसों के मिनीकिट निःशुल्क वितरित किए। यह भी पढ़ें- Gonda News: महिला किसानों को आधुनिक खेती-उद्यमिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.