Ghazipur News: महिला अस्पताल से परसपुरा मोड़ तक हटाया अतिक्रमण
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नालों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ महिला अस्पताल से लेकर परसपुरा मोड़ तक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर पालिका के राजस्व एवं सफाई निरीक्षक रवींद्र कुमार सोनकर ने अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के मार्गदर्शन में किया। टीम ने सड़क और नालियों पर अवैध रूप से लगाए गए टिनशेड और स्थायी और अस्थायी निर्माण को हटवाया। कार्रवाई के बाद मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वाले दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.