गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: जमानियां। पुलिस ने राह चलती महिलाओं पर अश्लील इशारे व छींटाकशी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया पहला आरोपी 19 वर्षीय पिन्टू कुमार निवासी इनायतपुर की डुहिया, धीना, चंदौली है। इसे बुधवार को उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय ने करण्डा जाने वाले गंगा पुल मोड़ से पकड़ा। इसके अलावा बिन्द मोड़ तिराहे से दूसरे आरोपी 19 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार निवासी कवई पहाड़पुर धानापुर, चंदौली को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि छींटाकशी और अश्लील इशारे करने के इन मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: युवतियों से छेड़छाड़ व धम...