गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी और उमस के बीच हरे नारियल की कीमतों में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है। पहले 50 से 60 रुपये में मिलने वाला हरा नारियल अब 70 से 90 रुपये प्रति पीस तक बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आवक कम होने और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है। क्षेत्र के बाजारों में हरे नारियल की मांग लगातार बनी हुई है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से कीमतों में उछाल आया है। खानपुर के नारियल विक्रेता राजेश ने बताया कि हरे नारियल कानपुर मंडी से मंगाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बारिश से सब्जियों की आवक घटी, रसोई का बजट बिगड़ा पहले करीब 1200 नारियल का एक लोडर मंगाने पर लगभग तीन हजार रुपये भाड़ा लगता था, लेकिन अब पिकअप से केवल 700 से 800 नारियल ही आ पाते हैं और ...