गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार जल जीवन मिशन विभागीय अधिकारियों की शिथिलता एवं हीलाहवाली से दम तोड़ रही है। जिसके चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के मलसा गांव सभा में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए दो वर्ष पूर्व बन रही पानी टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। जिससे पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण पेयजल के लिए हलकान हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष वर्मा ने बताया कि दो साल पूर्व टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो आज भी विभागीय अधिकारियों की हिलाहवाली से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। बावजूद अभी तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं होने से मजबूरन लोग हैंडपंप का प्रदूषित जल पीने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है क...