Ghazipur News: मरम्मत के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मरम्मत के नाम पर कर्मचारियों द्वारा 500 से 1000 रुपये तक की अवैध वसूली किए जाने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान, व्यापार मंडल युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता सहित अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि रात में लोकल फॉल्ट होने पर बिना पैसे दिए कर्मचारी मरम्मत करने में आनाकानी करते हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ता मजबूरी में धनराशि देने को विवश होते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत 1912 पर की जा सकती है। मोहम्मद इजहार खान ने उपभोक्ताओं से मांग का ऑडियो-वीडियो प्रमाण सुरक्षित रखने की अपील की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.