गाजीपुर, जुलाई 17 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में आगामी चुनावों को लेकर मतदाताओं की सहूलियत और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के लिए मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के युक्तिकरण और सम्भाजन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रायफल क्लब में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें 1200 मतदाताओं के मानक पर मतदेय स्थलों के पुनर्गठन प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी। साथ इसकी दो किमी से अधिक दूरी नहीं होगी। वहीं सभी बूथ भूतल पर बने है। अब कुल 3335 बूथों की स्वीकृति के लिए भारत निर्वाचन आयोग को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश प...