गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: मनिहारी। बेसो नदी के तट पर शनिवार दोपहर मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय जवाहर राजभर पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मनिहारी विकासखंड क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव के निवासी हैं। बताया गया कि जवाहर दोपहर करीब दो बजे बेसो नदी के किनारे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर उन्हें बाहर निकाला। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल जवाहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...