गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर-बिठौरा निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग युवक राहुल राजभर बुधवार शाम ट्राई साइकिल से नियाव पुलिया के पास पहुंचा और मंगई नदी में छलांग लगा दी। लोगों की ओर से उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था। हालांकि गुरुवार को भी पुलिस और पीएसी की टीम ने खोजबीन किया। लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार राहुल पहले गुजरात में निजी कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पूर्व छत से गिरने के बाद गंभीर चोट के कारण दिव्यांग हो गए थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें ट्राई साइकिल मिली थी।थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव ने बताया कि पुलिस और 34वीं वाहिनी पीएसी की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है। नदी किनारे निर्मा...