गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर। भोजपुरी के कवि अनन्तदेव पाण्डेय 'अनन्त' के निधन पर गुरुवार को नगर के स्टीमरघाट स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। उनके इकलौते पुत्र गोपाल पाण्डेय 'गौरव' ने इसकी जानकारी दी। पैतृक गांव पचोखर के निवासी कवि अनन्त का तीन अक्टूबर को करीब 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनकी लोकप्रिय भोजपुरी कविता 'गंउवों गांव बुझाते नइखे' में ग्रामीण जीवन, परंपराओं और लोक संस्कृति का सजीव चित्रण मिलता है। उनकी लगभग 300 कविताएं डायरी और पुस्तकों में संग्रहित हैं। वर्ष 2021 में उनकी चर्चित कविता पुस्तक का प्रकाशन हुआ था, जिसमें 26 प्रख्यात साहित्यकारों के विचार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: भोजपुरी कवि को दी जाएगी श्रद्धांजलि उनकी रचनाएं आज भी भोजपुरी साहित्य जगत में याद की जाती हैं।

हि...