गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के धरवारकलां गांव में सांप के काटने से 17 वर्षीय बीए की छात्रा सपना राजभर की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जीतन राजभर की पुत्री सपना बुधवार की शाम करीब चार बजे भूसा लेने गई थी। करीब आधे घंटे बाद उसने परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए इधर-उधर ले जाते रहे। देर शाम उसकी मौत हो गई। सपना बीए की छात्रा थी। उसके तीन भाई और एक बहन हैं। बेटी की मौत से मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...