गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या सहित डिहाईड्रेशन और पेट दर्द से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ही बचाव के लिए भी सुझाव दे रहे है। बुधवार को ओपीडी में मौजूद वरिष्ठ फिजिशियन डा. नारायण पाण्डेय ने बताया कि सबसे अधिक मरीज बुखार, वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे है। लगातार पड़ रही तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है। उन्होंने बताया...