Ghazipur News: भारतीय नौसेना में चयनित छात्रा का हुआ सम्मान
गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारतीय नौसेना में चयनित विद्यालय की पूर्व छात्रा खुशबू यादव को सम्मानित किया गया। रकसहां गांव निवासी भुल्लन यादव की पुत्री खुशबू यादव ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर भारतीय नौसेना में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या आभा सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। सम्मान समारोह में प्रबंधक राधेश्याम सिंह, अध्यक्ष श्यामनारायण सिंह, रामवकील सिंह कुशवाहा, रामाज्ञा कुशवाहा, लालसा किरण, अमर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह सनोहा, आदित्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.