गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्मभूमि सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की मिट्टी से भरे कलश के साथ वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ शनिवार को नगर मंडल से किया गया। यह अभियान जिले की सभी सात विधानसभाओं तथा भाजपा के 34 मंडलों में 25 अगस्त तक संचालित की जाएगी। गाजीपुर के लंका मैदान स्थित श्री राम जानकी मंदिर से यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद लंका स्थित आम्बेडकर पार्क स्थित आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराजगंज, अगस्ता, बुढ़नपुर होकर बबेडी तक पहुंची। यह भी पढ़ें- राज्य के हर जिले-गांव तक संत रविदास जयंती का पवित्र कलश पहुंचेगा इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संत गुरु रविदास ने...