गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में रथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जमानिया दक्षिणी मंडल के देवैथा गांव से हुआ। इसके बाद यात्रा देहूड़ी, असैचनपुर, गायघाट होते हुए बड़ेसर पहुंची। इसके बाद रथ कलश यात्रा जमानियां नगर मंडल में बरुईन मोड़ से प्रवेश कर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंची। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, पटखौलीया, कस्बा बाजार स्थित सतुवानी घाट शिव मंदिर और पक्का बलुआ घाट स्थित संत रविदास मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई। वहीं जमानिया उत्तरी मंडल में यात्रा भैदपुर गांव से शुरू होकर नूरपुर गोहदा पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली गई कलश वंद...