Ghazipur News: भागवत कथा में मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया
गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगारपुर ग्राम सभा में अजय चौबे के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं पूजन-अनुष्ठान के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कथा स्थल पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विधि-विधान से पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। महाराजगंज, आजमगढ़ से पहुंचे कथा वाचक हरिमोहन पांडेय ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति, सदाचार और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। उनकी अमृतवाणी और भजनों में श्रद्धालु देर तक भावविभोर होकर डूबे रहे। आयोजन में अजय चौबे, ओम प्रकाश चौबे, विनय चौबे, विनीत चौबे, रिंकू चौबे और पिंकू चौबे सहित परिवार की महिलाओं ने पूजन-अनुष्ठान में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कथा श्रवण का उद्देश्य उसके संदेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.