Ghazipur News: भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसियां गांव स्थित लहंग बाबा के पोखरा पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह और विशिष्ट अतिथि रितेश सिंह शामिल हुए। दोनों ने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मन्नू सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य और संयम बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। समिति अध्यक्ष अक्षय लाल राय ने अतिथियों का स्वागत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.