Ghazipur News: भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आयोजित छह दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ जारी है। शुक्रवार की रात महायज्ञ परिसर में आयोजित रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के भावपूर्ण मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने पूतना वध सहित भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत मंचन किया। बाल सखाओं के साथ उनकी मनमोहक लीलाओं और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर रहे। शनिवार की सुबह 1008 गंगा पुत्र लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रतिदिन हवन-पूजन, यज्ञ मंडप की परिक्रमा और वैदिक मंत्रोच्चार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.