गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका विद्यालय के समीप मिनी पार्क में भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की प्रतिमा के अनावरण के बाद सोमवार को तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कलश यात्रा, महर्षि जमदग्नि की प्रतिमा का अनावरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पूजन-अर्चन के साथ बैठने के लिए एक सुंदर और आकर्षक स्थान उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शीतला माता धाम में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को म...