गाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर(दिलदारनगर)। रेलपथ अभियंत्रण विभाग की ओर से सोमवार को अप मेन लाइन पर सुबह 10 बजे से 11:25 बजे तक ब्लॉक लेकर पैकिंग मशीन से रेल पटरी और पॉइंट की पैकिंग कराई गई। इसके चलते पटना-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9:50 बजे के बजाय 11:45 बजे दिलदारनगर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से चलने के कारण गहमर, भदौरा, दिलदारनगर, दरौली, जमानिया और सकलडीहा के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में काफी देर तक रुकना पड़ा, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई।ब्लॉक के दौरान रेलपथ, सिग्नल और विद्युत विभाग के कर्मचारी पैकिंग मशीन के साथ कार्य में जुटे रहे। रेलपथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से रेल पटरी को ऊंचा कर पैकिंग का कार्य करा...