गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: देवकली( गाजीपुर)। विकास खंड देवकली में 157 वीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती अवसर पर सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता सेवा के बैनर तले ब्लाक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चे लाल यादव व खंड विकास अधिकारी जमालूदीन अली ने ध्वजारोहण,राष्ट्रगीत व गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण करके किया। शासन के निर्देशानुसार दो केयरटेकर वंदना कुमारी ,दो सफाई कर्मचारी दिनेश यादव व शेषनाथ को स्वच्छता एवं दो आरआरसी के श्रमिक संतोष कुमार व उपेन्द्र कुमार को संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर उपेन्द्र लाल यादव, एडियो पंचायत संजय शर्मा, गोपाल यादव, मनोज चौबे, नीरज सिंह, कल्पनाथ यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार ...