गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। बैनामा से पहले भूमि के अंश निर्धारण और क्रेता-विक्रेता से जुड़े विवाद को लेकर तहसील बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री संबंधी और न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए जिलाधिकारी के आदेश को वापस लेने की मांग की। बार अध्यक्ष एडवोकेट पारस राम और महासचिव सुमंत सिंह कुशवाहा ने कहा कि आदेश वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिलाधिकारी के पांच अगस्त के आदेश को लेकर अधिवक्ताओं और वसीका नवीसों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है। बार एसोसिएशन ने आदेश को विधि एवं व्यावहारिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं बताते हुए तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार भूमि का प्रतिफल क्रेता और विक्रेता की सहमति से जमीन की स्थिति, उपयो...