गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। गरीबों को घर और जमीन से बेदखल करने और दबंगों को संरक्षण देने के विरोध में मंगलवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पांडेय मोड़ से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालने के बाद रामलीला मैदान में सभा आयोजित की। जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने गरीब परिवारों से अपने घर, जमीन, रोजगार और सम्मान के साथ मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर एसआईआर रद्द करने, मतदाता सूची से हटाए गए नाम बहाल करने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनमाने बिजली बिल निरस्त करने और बरुईन गांव में मुसहर समुदाय की आबादी की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बुच्चीलाल, श्यामप्य...