गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: सैदपुर। सावन के प्रथम सोमवार पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बूढ़ेनाथ महादेव प्रबंध समिति की ओर से महादुग्धाभिषेक, हवन और पूजन का आयोजन किया गया। दोपहर में रामघाट, संगत आश्रम और पक्का घाट से निकली शोभायात्राओं में सैकड़ों शिवभक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए मंदिर पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा की। रंगमहल घाट स्थित गौरीशंकर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव तथा औड़िहार के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक बिल्व पत्र, भांग और धतूरा अर्पित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुल...