गाजीपुर, जुलाई 8 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर पंचायत सैदपुर के पूर्व सभासद राजेश सोनकर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर पंचायत के एक लिपिक की सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन और भत्ते रोकने की मांग की है। उन्होंने यह मांग लिपिक पर लगाए गए भ्रष्टाचार और गबन के आरोपों का हवाला देते हुए की है। पूर्व सभासद ने पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में कूड़ा डंपिंग जमीन खरीद सहित अन्य मामलों में लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मृतक आश्रित पुत्र की नौकरी बहाल करने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। राजेश सोनकर ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मुकदमे में आरोपी लिपिक 90 दिनों तक जेल में भी रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...