गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 26 और 27 नवंबर को चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन सतर्कता' के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाराणसी से रांची होते हुए गुमला तक संचालित बिना वैध परमिट वाली यात्री बस को निरुद्ध कर दिया गया। बस का तकनीकी परीक्षण संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) गाजीपुर से कराया जाएगा। तकनीकी जांच रिपोर्ट और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान बस के अलावा दो ओवरलोड ट्रकों और दो स्कूली वाहनों समेत कुल पांच वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 85 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान 1.18 लाख रुपये जुर्...