गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में दो सितंबर को अवकाश संबंधी भ्रामक संदेश प्रसारित करने के मामले में बीएसए ने एआरपी विज्ञान सादात रविंद्र प्रताप से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में अवकाश की सूचना प्रसारित की गई, जबकि विभाग की ओर से कोई अधिकृत अवकाश आदेश जारी नहीं हुआ था। बिना सक्षम स्तर से पुष्टि किए सूचना प्रसारित करने को विभाग ने लापरवाही माना है। इससे शिक्षकों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी। बीएसए ने एआरपी को खंड शिक्षा अधिकारी सादात के माध्यम से लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...