गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित गंगा सेक्टर की त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में सोमवार को नीट की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा रीतू शर्मा की मौत की जानकारी मिलते ही गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के थनईपुर में मातम पसर गया। हर कोई छात्रों की सफलता की आस लगाये बैठे थे, लेकिन मौत की सूचना ने सबकों झकझोर कर रख दिया। हर कोई बस यही जानकारी जुटाने में जुटा रहा, पढ़ने में होनहार छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बता दें कि गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के थनईपुर गांव निवासी इंजीनियर देवराज शर्मा प्रयागराज के झूंसी स्थित त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी रीतू नीट की तैयारी कर रही थी, जबकि बेटा ऋषिराज देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों...