गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक में लगातार बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरना-प्रदर्शन और विभागीय आश्वासन के बावजूद चारों विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण चोचकपुर विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से 24 घंटे में नाममात्र की बिजली मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी के साथ-साथ धान की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करंडा ब्लॉक के चारों उपकेंद्रों को सैदपुर जौहरगंज से लगभग 42 किलोमीटर लंबी मेन लाइन के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। विभाग हर बार मेन लाइन में फॉल्ट का हवाला देकर आपूर्ति बाधित होने की बात कहता है, लेकिन वर्षों से स्थायी समाधान नहीं किया गय...