गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मरदह-कासिमाबाद मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। छोटका मरदह के पास ठेकेदार की ओर से गिट्टी की जगह मिट्टी मिलाकर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मरदह-कासिमाबाद निर्माणाधीन मार्ग के निर्माण में भीड़वल एवं छोटका मरदह गांव के पास ठेकेदार की ओर से आधी गिट्टी आधी मिट्टी मिलाकर डालने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। आरोप लगाया कि गिट्टी के जगह मिट्टी डाले जाने के अलावा मानक विहीन गिट्टी का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सड़क निर्...