गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नंदगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पत्रकार पुरम गली के मुहाने पर लगे बिजली के खंभे के तार इन दिनों हरी लताओं और पौधों की टहनियों से घिरे हुए हैं। बेलें तारों पर इस कदर चढ़ गई हैं कि बिजली के तार लगभग पूरी तरह इनके बीच छिप गए हैं। स्थानीय लोगों के ध्यान दिलाने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तारों से सटी लताओं और टहनियों के कारण स्पार्किंग होने तथा आसपास के पौधों में करंट उतरने की आशंका बनी हुई है। इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- Orai News: नैनपुरा माइनर के पास झुके बिजली के खंभे, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं ऐसे में विभाग की लापरवाही कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। स्थान...