गाजीपुर, सितम्बर 11 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली गुल होने के बाद रातभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन मच्छरों के प्रकोप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। रात में बिजली की आंख-मिचौली के बीच बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को मच्छरों से बचाना मुश्किल रहा। माताओं ने मासूमों की सुरक्षा के लिए हाथ से बने पंखे (बेना) झलने के साथ मच्छररोधी अगरबत्तियों का सहारा लिया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रात की बिजली कटौती से कुकरा में हाहाकार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: आंधी-पानी से गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति रही बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...