गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय सिंगारपुर में गुरुवार को बाल संसद के गठन के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री पद के लिए विद्यार्थियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। चुनाव से पहले बच्चों को मतदाता सूची का मिलान, मतदान की गोपनीयता, मतपेटी में मत डालने और मतगणना की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उन्हें लोकतंत्र और मताधिकार के महत्व की जानकारी मिली। प्रधानमंत्री पद के चुनाव में कक्षा सात के ओमकार राजभर ने 100 में से 61 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं उप प्रधानमंत्री पद पर कक्षा छह के दिव्यांशु यादव 57 मत पाकर निर्वाचित हुए। इसके बाद प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद ने विभागीय मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानाध्याप...