Ghazipur News: बारिश में बदहाल हुई स्टेशन मार्ग की सड़क
गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। वायरलेस मोड़ से रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित बड़ी नहर पुलिया तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद किनारों पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई, लेकिन कई महीनों से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलने और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पानी भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Gaya News: कार्यादेश के चार महीने बाद भी नहीं बनी सड़क, बरसात में लोगों का बढ़ा संकट क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.