गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ के नेतृत्वकर्ता 1008 गंगापुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु विभिन्न गांवों से होते हुए कालूपुर गंगा घाट पहुंचे। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों के काफिले के साथ निकली यात्रा में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कालूपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर विध...