गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के वार्ड 14 स्थित अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बाबा बृदेश्वरनाथ महादेव का महाकाल स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, भक्ति जागरण और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन-पूजन किए और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर पूरे मंदिर परिसर को झालर-बत्ती और फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर शाम आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजक अमित चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पवित्र श्रावण मास में बाबा का विशेष श्रृंगार और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- सुरेश्वर...