Ghazipur News: बाबा गंगेश्वर नाथ धाम में अखंड कीर्तन और भजन
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: पतार। श्रावणी महोत्सव के तहत पतार स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ धाम पर अखंड राम नाम संकीर्तन, भंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया गया। 24 घंटे तक चले अखंड कीर्तन और हवन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को आयोजित भजन संध्या की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। भोजपुरी गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बंटी वर्मा, हरि नारायण हलचल, हरेंद्र सिंह, अभय सिंह और अनिल यादव ने भक्ति व सावन गीतों की प्रस्तुति दी। महिला गायिका आरती सुमन और पिंकी डोली ने भी मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पहुंचे गायकों व गणमान्य लोगों को आयोजक टीम की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह व सहयोगियों ने सभी आगंतुकों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.